उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस काफी दिनों से थे बीमार
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। 80 साल के डॉक्टर जौहरी बहुत दिनों से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलने पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई और भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
शहर विधानसभा सीट से डॉ जौहरी लगातार तीन बार विधायक रहे थे। उन्हें पहली बार 1985 में भाजपा के टिकट से विधायक बने थे। उन्हें 1991 में कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। शहर के प्रेम नगर में उनका आवास है। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा के बड़े-बड़े नेता और चिकित्सा जगत के डॉक्टर उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। डॉ दिनेश जौहरी के घर के बाहर उन्हें देखने वालों की भीड़ लगी हुई है।