इस साल भगवान भोलेनाथ देंगें करवाचौथ पर अखंड सौभाग्य का वरदान ऐसे बन रहे हैं संकेत ,ज्योतिषाचार्य पं. सुशील गौड के अनुसार
इस साल करवाचौथ का व्रत बहुत ही शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य पं. सुशील गौड के अनुसार करवाचौथ के दिन शिवयोग मृगशिरा नक्षत्र और बुधादित्य योग का संगम बना हुआ है। जिस कारण शिव योग शिव को समर्पित, मृगशिरा नक्षत्र मंगल को समर्पित, बुधादित्य योग या यस और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। जिससे इन योगों की त्रिवेणी से पर्व का महत्व हजारों गुना बढ़ गया है।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घा आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ एक नवंबर का है। रात में चंद्र दर्शन और अर्घ्य देकर सभी महिलाएं व्रत खोलती हैं। इस साल चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर की रात 09:29 बजे से ही शुरू हो जाएगी और एक नवंबर को रात 9:18 बजे तक रहेगी। यह पर्व चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा भी रात्रि 8:06 बजे पर उदय होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के साथ महिलाएं यह व्रत खोलेंगी।
ज्योतिषाचार्य पं. सुशील गौड ने बताया कि व्रत को रखने वाली महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान आदि करके व्रत रखने का संकल्प ले। संपूर्ण शिव परिवार और श्रीकृष्ण की स्थापना करें। इस बार देवाधिदेव महादेव की कृपा से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होगा। इस साल
करवाचौथ को लेकर बाजार रौनक देखने को मिल हैं। ब्यूटी पार्लरों में रौनक आ गई है। आभूषण बाजार की चमक और चूड़ियों की खनक भी बढ़ गई है। सुहागिनों के त्योहार को भुनाने के लिए बाजार ने पहले से ही प् तैयारी कर रखी है। महिलाओं में मेहंदी लगवाने का खासा क्रेज है। इसको लेकर एडवांस बुकिंग भी हो रही है। साड़ियों व लहंगों की बिक्री भी बढने लगी है। इस साल महिलाओं के लिए कुंदन और लाख की चूड़ियां बनी पहली पसंद रही है
सराफा कारोबारियों के मुताबिक करवाचौथ पर कुंदन रजवाड़ा, अमेरिकन डायमंड, लाख की चूड़ियां पहली पसंद होती हैं। इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू है। अमेरिकन डायमंड करीब 450 रुपये और लाख की चूड़ी 150 रुपये से शुरू हैं। जोधपुरी पायल और बिछिया के साथ चांदी के करवे की भी मांग हो रही है। हल्की ज्वेलरी ही महिलाओं को भा रही है। इस साल करवा चौथ पर महिलाओं में बहुत ही उत्साह है जिस कारण बाजारों में रौनक लौट आई है। और व्यापारियों के भी चेहरे खिलने लगे हैं।