बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-अब कर्फ्यू लगाने वालों के घर लगता है कर्फ़्यू
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर को पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ,जो लोग जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं, उनसे बहुत सावधान रहने की जरूरत है। हर काम देश के नाम है। आने वाले समय में देश विकास की राह पर बहुत तेजी से बढ़ता रहेगा। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज यूपी को आपने देखा है। 2017 से पहले बरेली में कर्फ्यू लगता था। मैंने उस वक्त आने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन मुझे नहीं आने दिया गया। अब कर्फ्यू लगाने वालों के घरों में कर्फ्यू लग जाएगा। बरेली, रामपुर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगता था, लेकिन अब कांवड़ यात्रा निकलती है। डीजे भी बजता है। फूल भी बरसाए जाते हैं।
और भारत का हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करेगा, तो भारत विकसित देश बनेगा। हम भारत को विश्व पटेल पर देखना चाहते हैं। और योगी आदित्यनाथ ने कहा PM मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास के पथ पर बहुत तेजी से अग्रसर है। और हमारी आत्मनिर्भर भारत योजना से भी देश तरक्की करेगा। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना से देश आगे बढ़ेगा। हमें यूरोप की बात नहीं, हमें अपने प्रोडक्ट की बात करनी है। गुलामी की मानसिकता से आगे बढ़ने का यही सही तरीका है।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 500 सालों बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। लोग अयोध्या का नाम लेने से संकोच करते थे। लोगों को लगता था कि अयोध्या का नाम लेंगे, कहीं दिक्कत न हो जाए। आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। आज भगवान श्रीराम का भाव मंदिर बनकर तैयार हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में त्रेतायुग की अयोध्या के जैसे दर्शन सभी को मिलेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, नगर निकाय चुनाव में आया था। स्मार्ट सिटी की सरकार में डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जोड़ने की जरूरत थी। जनता ने भरोसा जताया और उमेश गौतम को मेयर चुना। चहुंओर विकास हो रहा है। वाराणसी, नोएडा में विकास होगा तो बरेली में भी विकास हो रहा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना तो बरेली में भी नाथ नगरी कॉरिडोर बनाया जा रहा है। और योगी जी ने कहा
आप सभी लोगों को अयोध्या आना है, 22 जनवरी के बाद दर्शन के लिए आइए। विधायक और सांसद के जरिए अयोध्या आइए। सारा खर्चा जनप्रतिनिधि उठाएंगे। 14 से 20 जनवरी तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी लोग नगर, गांव घर को स्वच्छ कीजिए। जैसे दिवाली पर करते हैं। और 16 जनवरी से राम नाम संकीर्तन कीजिए। 22 जनवरी को नगर नगर में भंडारा का आयोजन कीजिए। दीपोत्सव के जरिए नए भारत में सहयोग कीजिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि हर काम देश के नाम। पहले देश, फिर समाज, फिर परिवार और फिर व्यक्ति है। योगी आदित्यनाथ ने कहा 22 जनवरी को दीपावली मनाएं और घर पर दीप जरूर जलाएं पास के मंदिर में भजन कीर्तन करें।इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के लिए 3405 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।