बरेली के थाना सिरौली में जाति पूछ कर युवक को थप्पड़ मारने वाले, दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
बरेली के थाना सिरौली में युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को एस एस पी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। गांव संग्रामपुर निवासी शीशपाल चोरी की शिकायत करने थाना सिरौली पहुंचा था। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव ने उसे गेट पर ही रोक लिया और थाना आने का कारण पूछा इसके साथ ही उसकी जाति पूछी थी युवक की जाति सुनकर दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव भड़क गए।
दरोगा ने शिशुपाल के बाल पकड़े और थप्पड़ मारे। दरोगा ने उसे नशे की हालत में बताया था। वहां मौजूद उसके साथी ने इसका वीडियो बना लिया और शुक्रवार को वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना सिरौली से दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
थाना सिरौली के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। वीडियो वायरल के संबंध में अधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी थी। उसे प्रेषित कर दिया गया है वीडियो में दिखता है, लड़का नशे की हालत में था लेकिन दरोगा जी भी अपना होश खो बैठे। पूरी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है
थाना सिरौली में सत्येंद्र यादव बतौर हेड कांस्टेबल काफी लंबे समय से तैनात थे और कुछ दिन पूर्व प्रमोशन होकर वह दरोगा बने हैं। अब से दो माह पहले यहां से मुरादाबाद के लिए इनका तबादला भी हो चुका है, लेकिन इन्हें अब तक रिलीव नहीं किया गया था