गलगोटिया कॉलेज के ई-ब्लॉक में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
ग्रेटर नोएडा-आज 18 अगस्त को गलगोटिया कॉलेज के ई- ब्लॉक में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी उत्सव के लिए ई- ब्लॉक को बहुत अच्छे से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विष्णु शर्मा जी ने श्री कृष्ण भगवान का अभिषेक किया अभिषेक करने के उपरांत सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। कार्यक्रम मे डॉ दीपक कुमार, डॉ राजीव किशोर, डॉ दुष्यंत कुमार और रवि शंकर पाठक के साथ सभी लोगों ने हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया।
"हरे कृष्ण हरे कृष्ण,
कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम,
राम राम हरे हरे।।"
पूरा ई -ब्लॉक कृष्ण भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।अंत में सभी प्रोफेसरों और विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई और प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विष्णु शर्मा जी के साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,सह- विभागाध्यक्ष परीक्षा नियंत्रक, सभी विभागों के प्रोफेसर, प्रशासनिक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।।