बरेली के गांव बलेही पहाड़पुर में जिला पंचायत सदस्य राम
बहादुर लोधी ने जीते खिलाड़ियों को किया सम्मानित
जिला बरेली के ग्राम बलेही पहाड़पुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जो टीम विजेता हुई उसको ट्रॉफी देकर जिला पंचायत सदस्य राम बहादुर लोधी ने सम्मानित किया ।
जिला पंचायत सदस्य के हाथों से ट्रॉफी मिलने के बाद जीती हुई टीम के चेहरे खिल उठे वैसे भी क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर जगह जिला पंचायत सदस्य राम बहादुर लोधी उपस्थित रहते हैं और नए युवाओं में जोश भरने का काम करते रहते हैं इसी कड़ी में आज राम बहादुर लोधी जिला पंचायत सदस्य वार्ड 29 जिला सचिव समाजवादी पार्टी बरेली ग्राम बलेही पहाड़पुर में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा जिसके फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर ट्रॉफी व अन्य गिफ्ट देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जिसमें अध्यक्षता कर रहे हुकुम सिंह राजपूत व अन्य साथी गढ़ तुलाराम लोधी छत्रपाल प्रधान जी नरखेड़ा महिपाल फौजी साहब विकास राजपूत अब्दुल हसन शहवेज खान कांता प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे और जोरदार स्वागत किया।