बरेली की बिजोरिया के पास युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मां अपना ख्याल रखना
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बिजोरिया रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कुद युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। मृतका की पहचान गुलनाज उर्फ नरगिस पुत्री फहीम निवासी लाला मार्केट नवाबगंज के रूप में हुई। उसके पर्स में सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटनास्थल पीलीभीत रेलवे पुलिस के क्षेत्र में आता है। वहां की रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया है। बरेली के
नवाबगंज मोहल्ला लल्ला मार्केट में फहीम अपने परिवार के साथ रहते हैं। फहीम ने बताया कि उनकी बेटी गुलनाज उर्फ नरर्गिस (उम्र 26 वर्ष) बरेली के इंस्टीट्यूट में परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार को गुलनाज परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर गुलनाज ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवती को लेकर सीएचसी नवाबगंज पहुंची।
चिकित्सकों ने परीक्षण करने बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अरूण कुमार श्रीवास्तव और चौकी इंचार्ज सुनील कुमार टीम के साथ पहुंच गए। कुछ समय बाद पहुंची पीलीभीत रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को रवाना हो गई। गुलनाज के परिजनों ने बताया कि सुबह सात बजे घर से निकलते हुए अपनी मां शहनाज से बोली, मैं जा रही हूं अपना ख्याल रखना। देर हो रही है, बस छूट जाएगी। उन्हें क्या पता था बेटी बस के बजाय ट्रेन से जा रही है और कभी लौट कर नहीं आएगी। बताया कि गुलनाज ने बैंक से निकाले दस हजार रुपये और झुमके अलमारी में रखे थे। यह बात उसने सुसाइड नोट में लिखी है। गुलनाज ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण परिजन नहीं बता सके हैं।
गुलनाज के पर्स में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने दस हजार रुपये और कानों के झुमके अलमारी में रख दिए हैं। किसी भी बैंक में अब रुपये नहीं हैं। मैं अपनी जिदंगी से ऊब चुकी हूं। कोई कार्रवाई नहीं की जाए। सभी लोग खुश रहना। अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हूं। किसी को परेशान न किया जाए यह सारी बातें अपने सुसाइड नोट में लिखी है जो कुल अनाज के पर्स से मिला है।