बरेली के इज्जतनगर के आईवीआई ओवरब्रिज पर कार से टक्कर मार के हत्या करने वाला दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली के इज्जतनगर ओवर ब्रिज पर कार से टक्कर मारकर अपनी सास को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी दमाद पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया वह घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए इनाम भी रखा था। लेकिन आज इज्जत नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मनमोहन का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के केस की पैरवी करनी वाली सास को मनमोहन ने कार से इज्जत नगर पुल मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर अपनी सास नीलम को कुचल डाला था। और जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। और मनमोहन ने ससुर और साले को घायल कर दिया था
इज्जत नगर पुलिस ने बताया कि मनमोहन की पत्नी मनी ने उसके उसकी गर्लफ्रेंड साक्षी शुक्ला के ऊपर 29 सितंबर को हत्या का आरोप लगाया था। तभी इज्जतनगर पुलिस ने उसके ऊपर हत्या का केस दर्ज किया था। तभी से मनमोहन फरार चल रहा था। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनमोहन पुत्र मूल चंद्र निवासी इज्जत नगर को कृष्णा नगर रोड नंबर 7 से गिरफ्तार कर लिया। इज्जत नगर पुलिस ने आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी मनमोहन के ऊपर पहले से दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार देर रात मनमोहन कृष्णानगर कॉलोनी गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर दिया जहां उससे जेल भेज दिया गया है