बरेली में दो मुस्लिम लड़कियों ने अपनाया सनातन धर्म शादी के बाद दोनों के खिल उठे चेहरे
बरेली में दो मुस्लिम लड़कियों ने परिवर्तन कर लिया। और दोनों लड़की हिंदू बन गईं। दोनों लड़कियों ने अपने-अपने प्रेमी से मंदिर में शादी भी कर ली है शादी को आर्य समाज मंदिर में रजिस्टर्ड भी करा दिया।
शहनाज से बनी सुमन ने कहा कि हिंदू धर्म में हमारी गहरी आस्था है इसलिए हमने हिंदू धर्म अपनाया है। सुमन ने कहा मुस्लिम समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है जब चाहते है, तलाक बोल देते है इसके बाद फिर हलाला करते है। औरतों का सम्मान खत्म हो जाता है दोनों का विवाह बरेली के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में संपन्न हुआ। पंडित केके शंखधार ने दोनों लड़कियों का विवाह कराया है। सबसे पहले दोनों लड़कियों का शुद्धिकरण गंगाजल से किया गया। उसके बाद उनका धर्म परिवर्तन करवा कर उनका नाम बदला गया था दोनों लड़कियों का विवाह हिंदू लड़कों के साथ पूर्ण सनातन विधि के साथ संपन्न कराया गया। दोनों लड़कियों ने सात फेरे लिए, लड़कों ने मांग में सिंदूर भरा, मंगल सूत्र पहना दोनों ने पंडित जी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विवाह के बाद दोनों लड़कियों के चेहरे पर बहुत खुशी देखें दोनों ने कहा कि हमने सनातन धर्म अपना लिया और इसी में जिंदगी भर रहेंगे सनातन धर्म में नारी का सम्मान सबसे ज्यादा है