गलगोटिया कॉलेज ग्रेटर नोएडा मैं अप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस
गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में आज (22 दिसंबर 2022) अप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट के द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय गणित दिवस प्रोग्राम के तहत बच्चों में गणित की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। और अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। गणित विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ दुष्यंत कुमार तेवतिया जी ने बताया कि श्रीनिवास अयंगर रामानुज जी का जन्म मद्रास से 400 किलोमीटर दूर ईरोड नगर में 22 दिसंबर 1887 को हुआ था। 125 वीं वर्षगांठ के दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने श्री निवास रामानुज जी को श्रद्धांजलि देने के लिए 22 दिसंबर 2012 को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया। रामानुज जी की मृत्यु बहुत ही कम उम्र हो गई। परंतु इतनी कम उम्र में भी उन्होंने पूरे विश्व में गणित में अपना विशेष योगदान दिया। श्रीनिवास रामानुजन महानतम गणितज्ञों में से एक हैं। इसीलिए श्रीनिवास रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ कहा जाता है। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही त्रिकोणमिति में महारत हासिल की थी और बिना किसी की सहायता से खुद ही कई प्रमेय विकसित की। अप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेश त्रिपाठी जी ने बताया कि रामानुज जी नंबरों के लिए प्रसिद्ध थे उनके सोचने की तरीका ही अलग था बहुत ही कम उम्र में उन्होंने बहुत सारी प्रमेय विकसित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ परम सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक डॉ पदम सिंह तोमर और डॉ राजीव किशोर ने डिपार्टमेंट के सभी प्रोफेसरों और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद दिया।