राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा में भारत के भविष्य के बाल स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन निकाला।
भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्रेटर नोएडा ने आज 25 दिसंबर 2022 को अल्फा -1में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम किया। पथ संचलन के दौरान पूरा अल्फा-1, देशभक्ति के गीतों,भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने फूलों से बाल स्वयंसेवकों का स्वागत किया। लगभग 200 बाल स्वयंसेवकों ने शिव मंदिर पार्क,अल्फा -1 से पथ संचलन प्रारंभ किया। आज के बाल दिवस के इस कार्यक्रम में जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक जी ने शहिदों के बलिदान को याद दिलाया। और कहा आज के यह बाल स्वयंसेवक देश का भविष्य है।इस कार्यक्रम से समाज के बालकों में देशहित की भावना जागृत होगी। जिससे हमारे देश के युवा और बाल स्वयंसेवक देश और सामाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग ले सकेंगे। और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत 97 वर्षों से सेवा के कार्य में लगा हुआ है। संघ का मतलब है सेवा, समर्पण और त्याग। कोरोना काल हो या उसके बाद की स्थिति,संघ ने सदैव की भांति बढ़-चढ़ कर समाज हित में अपना कर्तव्य निभाया। हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े। और सेवा भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ें।
आज बाल दिवस के इस कार्यक्रम में जिला सह-सघंचालक नोरंगी जी, जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक जी, नगर संघचालक सुबीर घोष जी, जिला संपर्क प्रमुख रवि नाथ जी, नगर प्रचार प्रमुख विनोद जी, व्यवस्था प्रमुख मनमोहन जी, सह-नगर संघचालक, शारीरिक प्रमुख,सभी बस्तियों के बस्ती प्रमुख, शाखाओं के शाखा कार्यवाह, मुख्य शिक्षक और सभी शाखाओं के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।