बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह राजपाल आनंदी बेन पटेल हुई शामिल
बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 20 वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों से आए 84 टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल दिए है। इसके अलावा 77 PHd छात्रों को डिग्री दी गई है सामान्य छात्रों में 4500 छात्रों को डिग्रियां दी जानी थी। लेकिन आज सिर्फ टॉपर और पीएचडी करने वाले छात्रों को ही दीक्षांत समारोह में शामिल होने की इजाजत दी गई थी।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय को विदेशी फूलों से खूब सजाया गया था। विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर कैंपस और आसपास एरिया में 1 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 11 बजे कैंपस में पहुंची थी। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में अटल सभागार का भी शुभारंभ किया गया। इसे ऑडिटोरियम का रूप दिया गया है। इसी में दीक्षांत समारोह रखा गया है। थाईलैंड के व्हाइट स्टार फूल, कोलकाता का गेंदा, और दिल्ली और बेंगलुरु से भी अलग अलग प्रकार के फूल सजावट में मंगाए गये हैं। जिन फूलों से विश्वविद्यालय सजाया गया था
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में योगेंद्र उपाध्याय मंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर गुजरात से प्रो. रजत मूना और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। इनके अलावा 650 लोगों को आमंत्रित किया गया था। कैंपस के सभी शिक्षक, विभागाध्यक्ष, डीन के अलावा विश्वविद्यालय के कॉलेजों के सभी प्राचार्य भी शामिल रहे थे। कोविड को देखते हुए कार्यक्रम में सभी को मास्क अनिवार्य किया गया था और विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को देखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी जबरदस्ती थी