बरेली में मंगलवार कि सुबह केंद्र व राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल के लिए प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा
बरेली में आज मंगलवार को केंद्र व राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी कर्मचारी वा ज्वाइट फोरम केंद्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।केंद्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे देश के सांसद या विधायक एक दिन के लिए भी संसद या विधानसभा चले जाएंगे तो उन्हें पेंशन मिलेगी। तो हमें क्यों नहीं क्या हम लोग राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी पेंशन के हकदार नही हैं। जब इस देश में एक देश, एक संविधान, एक विधान, एक निशान हैं। तो हम लोगों के साथ अन्याय क्यों है हमारे साथ ये कहा का न्याय हैं। पुरानी और नई पेंशन की बात किस संविधान में लिखी हैं। और ज्वाइट फोरम केंद्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने कहा इस बार आर पार की लड़ाई हैं। इस बार पेंशन बहाल नहीं हुई तो सितंबर में केंद्र और राज्य सरकार सारे कर्मचारियों की हड़ताल होगी। इससे पूरा भारत वर्ष बंद होगा। और यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक पुरानी पेंशन बहाल ना हो जाए इसलिए हम प्रधानमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन पहले ही भेज रहे हैं