बरेली में स्वास्थ्य विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई पकड़ा फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज
बरेली में इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज चल रहा था। और यह बरेली पीलीभीत बायपास पर है बरेली स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को कॉलेज में छापा मारा था। जिसकी जांच में पाया कि इस कॉलेज का फर्जी संचालन हो रहा था उसके बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलेज को बंद करा दिया गया है।
इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में अनेक फोर्स का संचालन हो रहा था इसमें एक हजार से ज्यादा स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग में कॉलेज का पंजीकरण नहीं है। लेकिन की फिर भी दो-तीन वर्षों से इस कॉलेज का संचालन हो रहा था। और प्रशासन आंखें बंद करे बैठा हुआ था हर साल हजारों की संख्या में विद्यार्थियों के दाखिले भी लिए जाते रहे है। जब कॉलेज के फर्जी संचालन का खुलासा हुआ तब सभी विद्यार्थियों के होश उड़ गए। सभी छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के बाहर एकत्र होकर कॉलेज संचालक डॉ. विनोद कुमार यादव के खिलाफ खूब नारेबाजी की।डॉक्टर विनोद कुमार यादव ने इससे पहले भी हिंदुस्तान अस्पताल का फर्जी संचालन किया था। छापा में पुष्टि के बाद यह अस्पताल साल 2016 में बंद कराया गया था। इसके बाद इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज खोल लिया था। इसमें सभी छात्र छात्राओं से 50, हजार से 1 लाख तक की फीस वसूली जाती थी प्रशासन की इस कार्रवाई से सभी छात्र छात्राएं परेशान और उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है छात्रों का कहना है कि यह कॉलेज तीन-चार सालों से चल रहा था तब प्रशासन ने संज्ञान क्यों नहीं लिया गया था