बरेली में बोले सीएम योगी बोले छह साल में हमने दंगामुक्त यूपी और उत्सव-महोत्सव का प्रदेश बना दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी ने बरेली को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत करते ही छह साल में बरेली समेत पूरा उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और भयमुक्त वातावरण हमारी सरकार ने दिया है। अब उत्तर प्रदेश उत्सव और महोत्सव का प्रदेश बन गया है। वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान मिली है। पूरे विश्व की धारणा उत्तर प्रदेश के बारे में बदली है। आज भारत पूरे विश्व में वैश्विक लीडर के रूप में उभरा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे। और अराजकता पुरे प्रदेश में चरम पर थी। पहले त्योहारों पर भय और दहशत का माहौल पैदा किया जाता था। और हमारी बहन बेटियां बाजार नहीं नहीं जा पाती थीं। जातिवादी और परिवारवादी दल अवसरवादी और तमंचावादी थे। ये दल युवाओं का जीवन बर्बाद और व्यापारियों से रंगदारी वसूलते थे। और मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है।सुरक्षा और सुशासन का माहौल है। आज अपराधी सीना तानकर नहीं चल सकता। बरेली स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बना रहा है। बरेली सेफ सिटी बना है। अब व्यापारी रंगदारी नहीं देते है। यह सब डबल इंजन सरकार का करिश्मा है। डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जुड़ जाए तो सोने पर सुहागा होगा। प्रदेश के साथ-साथ आपके जिले का भी विकास होगा। आपकी बहन बेटियां किसी भी समय घर से बाहर निकल सकती है ऐसा माहौल डबल इंजन की सरकार ने दिया है।