बरेली में आज मेयर डॉ उमेश गौतम और 80 पार्षदों ने शपथ ली, कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से हुई
बरेली शहर की आज नई सरकार का गठन हो गया है। बरेली क्लब मैदान में शनिवार दोपहर को महापौर डॉ उमेश गौतम ने पद और गोपनीयती की शपथ ली। उसके बाद 80 पार्षदों ने शपथ ली। डॉ उमेश गौतम दूसरी बार बरेली के महापौर बने हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार अपनी जीत दर्ज की है।
आज बरेली क्लब मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आज दोपहर 12 बजे वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बरेली मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने महापौर डॉ उमेश गौतम को शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर ने नवनिर्वाचित 80पार्षदों को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
बरेली में सुबह हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया था। जिसे निकलवाया गया। बरेली नगर निगम के अलावा बहेड़ी, फरीदपुर नगर पालिका समेत धौराटांडा, फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज, रिछा, रिठौरा, सेंथल नगर पंचायतों में आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। इस मौके पर महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि आज के इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे प्रदेश अध्यक्ष ,सभी विधायक,सासंद ,सभी मंत्री और जिला,महानगर अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ,एमएलसी सभी का आभार करते है। उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई। बरेली की जनता ने जो आशा की उन अधूरे काम को दो साल में पूरे कर के दुंगा। बरेली को स्मार्ट सिटी 2018 में मिला। बरेली चमकने की राह पर है। बरेली पूरे विश्व में सबसे सुंदर शहर बने। बरेली अब सेफ सिटी बन रहा है। माता-बहनों के लिए सरकार काम कर रही है। इस दौरान जय जय श्री राम,भारत माता के जयकारों के साथ वंदेमातरम से पूरा बरेली क्लब गूंज उठा।।