उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बरेली के कस्बा बहेड़ी पहुंचे नवदंपति को आशीर्वाद देने
बरेली के कस्बा बहेड़ी की भुड़िया कॉलोनी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बरेली जिले के कई आलाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। जानकारी के अनुसार शादी समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरव भावना के अन्य विधायक भी पहुंचे थे।वहेडी कस्बा की भुड़िया कॉलोनी में धामी के स्वागत के लिए जसवंत सिंह प्रधान सिली कॉलोनी पिपलिया चाटो, हसनैन मलिक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, सहित अन्य नेता गण मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आरएसएस से जुड़े भूपेंद्र सिंह की पुत्री यसोदा की शादी समारोह में लाव-लश्कर के साथ पहुंचे और उन्होंने नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुछ देर रोकने के बाद हेलीकॉप्टर से वापस लौट गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दौरे के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।