जनपद बाराबंकी अधेड़ का फंदे से लटकता हुआ मिला शव आज बुधवार को सुबह थाना घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुआ निवासी अमरेेंद्र सिंह उम्र करीब 40 वर्षीय पुत्र अरुण दिवाकर सिंह गांव के बाहर पश्चिम की ओर आम की बाग में पेड़ की डाल से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या करली।
आत्महत्या की वजह मृतक के भाई जितेंद्र सिंह ने बताई की मृतक अमरेंद्र सिंह टेंट की दुकान चलाते थे टेंट के कुछ कामों से बहुत परेशान रहते थे । लेकिन दो तीन दिन से वह कुछ ज्यादा ही परेशान थे । हो सकता है की आत्महत्या करने की यही वजह रही हो। फिलहाल आत्महत्या क कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी घुंघटेर अशोक कुमार वर्मा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने कहा आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी
संवाददाता बाराबंकी