सागर - सागर के शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय सागर में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर सरिता जैन के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है सरिता जैन के निर्देशन में रक्तदान पर एक परिचर्चा आयोजित की जिसमें छात्रों से रक्तदान पर विभिन्न प्रश्न पूछे गए और उनके प्रश्नों का समाधान डॉ प्रज्ञा तिवारी एवं डॉक्टर मनीष शर्मा के द्वारा किए गए। संस्था प्रमुख डॉक्टर संजय खरे ने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खुद को आप भाग्यशाली समझिए की प्रकृति ने हमें जीवन बचाने की इतनी सरल शक्ति दी है आप लोग इस शक्ति का उपयोग कीजिए रक्तदान करना एक जीवन बचाना ही नहीं है बल्कि उसे जीवन से जुड़े हर रिश्ते और हर सपने को बचाना है।
डॉक्टर सरिता जैन ने कहा कि रक्तदान करने के लिए आप लोग लोगों को प्रोत्साहित कीजिए आपका रक्त किसी की सांसों का सहारा बन सकता है रक्तदान से बढ़कर कोई भी त्यौहार नहीं है यह जीवन बचाने का उपहार है समिति सदस्य डॉक्टर प्रज्ञा पांडे ने तथा मनीषा शर्मा ने छात्राओं से रक्तदान पर पोस्टर बनवाए अभय जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया निशा अहिरवार अमित अहिरवार वैशाली जाटव शिवानी कोरी राधा साक्षी आशी भदोरिया मानसी सेन रेखा सिंह रागिनी राय आदि बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी सहभागिता दी