सागर - महिला एवं बाल विकास विभाग की खुरई विकासखण्ड की परियोजना अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर नवनियुक्त 10 सहायिकाओं व एक कार्यकर्ता के नियुक्ति पत्रों का वितरण पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
परियोजना अधिकारी वर्षा रघुवंशी ने बताया कि पोर्टल पर जारी अनन्तिम सूची में आपत्ति विहीन केंद्रों की 11 नियुक्तियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें से आज उपस्थित जमुनिया धीरज केंद्र में नवनियुक्त अंजू गौंड़ सहायिका,कनेरा गौड़ अंगूरी गौंड़ सहायिका, पड़रई पार्वती कुशवाह सहायिका, रूसल्ला दीक्षा कुर्मी सहायिका, बारधा 23 से शिवानी अहिरवार सहायिका,मढ़ना सुल्तान अंजलि अहिरवार सहायिका, भुगावली चांदनी चढ़ार सहायिका तथा जामुनखेड़ी वंदना दांगी सहायिका को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के हाथों से नियुक्ति पत्र मिले।
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ता/सहायिका बहिनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह संदेश दिया कि पूरी संवेदनशीलता व सेवा भावना के साथ अपने कार्य क्षेत्र के सभी महिलाओं व के बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण का विशेष ध्यान रखें। आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुलें व विभाग द्वारा आवंटित दवाइयां, खाद्य सामग्री उचित रूप से वितरित हो ताकि उसका लाभ हितग्राहियों को मिल सके।