नरयावली विधानसभा क्षेत्र के पथरिया जाट से जनसंपर्क की शुरुआत की भाजपा प्रत्याशी इंजी.श्री प्रदीप लारिया ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क
सागर - नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सागर ग्रामीण मंडल के ग्राम पथरिया जाट से आज की जनसंपर्क की शुरुआत की भाजपा प्रत्याशी इंजी.श्री प्रदीप लारिया जी ने हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियो के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी इंजी.श्री प्रदीप लारिया जी के समर्थन में ये जनसैलाब दर्शाता है,जनसमर्थन पूर्ण रूप से भाजपा के विकास कार्य के साथ है एवं क्षेत्रवासियों ने पुनःआश्वासन दिया कि चौथी बार भाजपा प्रत्याशी इंजी श्री लारिया जी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनायेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गण,भाजपा पदाधिकारी गण,पार्षद गण,सरपंच गण,महिला मोर्चा,भाजपा कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।