भाजपा एक वृक्ष है, जिसकी शाखाएं सेवा, निष्ठा और समर्पण से जुड़ी हैं, कार्यकर्ता इसकी जड़ हैं, उन्हीं की मेहनत का फल है कि पूरा शहर आज कमलमय हो गया: शैलेंद्र जैन
सागर के सभी 48 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी घर घर दस्तक भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को जिताने का लिया आशीर्वाद
विधायक जैन ने चलाया प्रचार वाहन तो उनकी धर्म पत्नी पहुंची ई रिक्शा से प्रचार करने
सागर- भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सागर विधानसभा में विशेष रूप से महा जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सागर नगर के 48 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर अपने-अपने वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से शहर के सभी 48 वार्डों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और पदाधिकारियों ने बुर्जुगों का आशीर्वाद लिया। सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर ढोल-बाजों के साथ पूर्ण उत्साह से महा जनसंपर्क को सफल बनाया। सागर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन अंबेडकर,संतकवाराम,राजीव वार्ड,भगत सिंह,शास्त्री वार्ड, तिलकगंज वार्ड,गुरुगोविन्द सिंह ,विट्ठलनगर,मोतीनगर,इंद्रा नगर,सिविल लाइन,मधुकर शाह गोपालगंज वृंदावन वार्ड में शामिल हुए इस दौरान श्री जैन ने कहा की सफलता पूर्वक संपन्न हुए महाजनसंपर्क अभियान के लिए सभी कार्यकर्ता बंधुओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वृक्ष हैं, जिसकी शाखाएं सेवा, निष्ठा और समर्पण से जुड़ी हुई हैं। कार्यकर्ता ही इसकी जड़ है। आज महाजनसंपर्क अभियान में उन्हीं की मेहनत का फल सामने है कि पूरा शहर कमल में नजर आ रहा है। उन्होंने शहर वासियों का निरंतर स्नेह के लिए धन्यवाद व्यक्त किया हैं।
महाजनसंपर्क अभियान में श्रीमती अनुश्री जैन ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रीमती अनुश्री जैन ई रिक्शा में सवार होकर तुलसी नगर,संत रविदास,चंद्रशेखर,बल्लभ नगर तुलसी नगर सहित अन्य वार्डों में पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।