सागर - थाना केंट को फरयादिया धरमो बाई पति स्व.हरप्रसाद यादव उम्र 60 वर्ष निवासी 15 मुहाल सदर बाजार थाना केन्ट ने शिकायत दर्ज कराई कि मैं अपने लडके सुनील के लिये लडकी देख रही थी तभी योजनाबद्ध तरीकी से मेरे रिश्तेदारी में लगने वाले राजू यादव निवासी धनुआ मेड़की सागर के ने फरियादिया के लड़के सुनील यादव के लिये भौरासा निवासी आरती यादव का रिश्ता बताया था और बताया था कि लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है दोनो पक्षो की शादी के खर्चा आपको ही उठाना पड़ेगा फरयादिया द्वारा शर्तों को मानकर 12.09.2025 को फरयादिया के लडके की शादी आरती यादव नामक लडकी से कर दी थी फरियादिया द्वारा शादी में अलग अलग रस्मो में करीबन 80000/-रूपये नगदी लडकी को देना एवं सोने का हार.चांदी की करधौनी,एक सोने का पेंडल,चांदी पायल बतौर सगुन शादी में दिया गया दिनांक 14.09.2025 को बहाना बनाकर दुल्हन आरती यादव अपने साथ नगदी एवं सोने चांदी के जेबरात लेकर अपने भाई रामनाथ यादव के साथ छल पूर्वक आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से धोखाधड़ी कर भाग जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी फरियादी की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया थाना केंट जिला सागर में अपराध क्रमांक 574/25 धारा 318(2), 3 (5) बी.एन.एस. 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं को बढ़ता देख शादी जैसे पवित्र रिश्ते में आर्थिक लाभ कमाकर धोखाधडी करने वालो के विरूद्ध वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी राजू यादव आरती यादव रामनाथ यादव की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एंव मागर्दशन दिया गया साक्ष्य संकलन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना केंट पुलिस द्वारा की गई सघन पतारसी के दौरान लगातार जुटाई गई सूचनाओं बैज्ञानिक साक्ष्यों, एंव लगातार कड़ी से कडी जोडकर साक्ष्य संकलन किया गया जो आरोपी राजू यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अन्य आरोपी लक्ष्मी बंसल एवं बब्लू बंसल दोनो सिलवानी के बस स्टेण्ड के पास मिलना एंव योजनाबद्ध तरीकी से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से शादी के जाल में फंसाकर पैसा कमाने की योजना बनाना बताया एवं अन्य लोगो के द्वारा पूछे जाने पर लक्ष्मी बंसल का नाम आरती यादव एवं बब्बू बंसल का नाम रामनाथ यादव रखना बताया घटना के बाद आरोपी लक्ष्मी बंसल (आरती यादव), बब्बू बंसल (रामनाथ यादव) का पता होना नहीं बताया सागर केंट पुलिस द्वारा प्रकरण में जुटाये गये तकनीकी साक्ष्य एंव सिलवानी बस स्टेण्ड एवं गाँव मोहल्ले पर फोटो दिखाकर पूछताछ पर आरोपीगण लक्ष्मी बंसल बब्बू बंसल के वास्तविक पता ठिकाने के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर आरोपीगण के पता ठिकाने पर दविश दी जाकर आरोपी दुल्हन का देवर बब्बू बंसल उर्फ रामनाथ यादव पिता गजरी बंसल उम्र 27 वर्ष दुल्हन लक्ष्मी बंसल उर्फ आरती यादव पति स्वं प्रकाश बंसल दास्ता पति बब्बू बंसल उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी ग्राम सियरमऊ थाना सिलवानी जिला रायसेन को गिरफ्तार किया गया जप्तशुदा सामाग्री 1.सोने की हार 2.सोने की मंगलसूत्र (पेंडल) 3.चांदी की पायल 4.चांदी का डोरा कमरबंद 5.घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल कुल कीमती 3 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया है।