सागर - मध्यप्रदेश के सागर नगर में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शहर के तिली चैराहा से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज तक पैदल चलकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीएसटी में सुधारों को लेकर व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर जनजागरण रैली निकाली। मंत्री गोविंद राजपूत ने लोगों से कहा कि आजादी के आंदोलन में स्वदेशी का भाव लेकर ही हमारे क्रांतिकारी लड़े थे। हम स्वदेशी अपना कर देश को आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध करेंगे। मंत्री राजपूत ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और स्वदेशी ही अपने की अपील की।
उन्होंने मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया, लोकल फाॅर वोकल पर जोर दिया। लोगों से कहा कि हमें हमारे देश में बनी वस्तुओं को ही खरीदना चाहिए इससे स्थानीय व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा और समृद्धि का मार्ग खुलेगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं उससे छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए लाभ मिलेगा साथ ही उपभोक्ताओं के लिए भी सस्ती दरों में वस्तुएं उपलब्ध होगी। मंत्री राजपूत ने कहा कि जीएसटी कम होने से गरीब परिवारों के लिए सीधा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की वस्तुएं एवं जरूरी सामान सस्ता होगा।
मंत्री राजपूत स्थानीय दुकानों पर पहुंचे जहां उन्होंने महिलाओं एवं अन्य उपभोक्ताओं से चर्चा की और जीएसटी में हुए बदलावों के बारे में बताया, जिससे उपभोक्ताओं एवं महिलाओं ने प्रसन्नता जाहिर की और जीएसटी की दरों में संशोधन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार का आभार माना। मंत्री राजपूत विभिन्न व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और उनसे जीएसटी के संबंध में चर्चा की। जिसमें सीमेंट एजेंसी जीत इंटरप्राइजेज, बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, स्थानीय कंप्यूटर शॉप, किराना दुकान, मां हरसिद्धि ट्रेडर्स, पवित्र मेडिकल, गुरु कृपा फर्नीचर सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पार्षद मनोज चैरसिया, हेमंत यादव पूर्व पार्षद सुबोध पाराशर, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, डॉ.वीरेंद्र पाठक, नेवी जैन, मनीष चैबे, सुनील पाराशर, सिद्धार्थ पचैरी, अनिल श्रीवास्तव, अंकु चैरसिया, भीम यादव शुभम जैन, राघवेंद्र सिंह, रमेश रावत, राजू पटेल, गौरव तिवारी, अभय पाठक, मनमोहन सिंह, विनायक उपाध्याय उपस्थित रहे।
इस दौरान मंत्री राजपूत ने सीमेंट विक्रेता कैलाश चैरसिया, पुरुषोत्तम चैरसिया, भगतसिंह, इंजीनियर संजीव चैरसिया, सुरेंद्र चैरसिया, सुनील पाराशर सहित अनेकों व्यापारियों से मुलाकात की।