सागर/जैसीनगर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती की उपलक्ष्य में सागर के जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करोड़ों ने की लागत के भूमि पूजन एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सर्वप्रथम सुरखी विधानसभा के जैसीनगर की गोवर्धन टोरी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तत्पश्चात पौधारोपण किया इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागर सांसद डॉ.लता वानखेडे ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत अभिनंदन किया नरयावली विधायक प्रदीप लारिया विधायक निर्मला सप्रे वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर पूर्व खुरई विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित सुरखी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने भी अपने युवा साथियों के साथ स्वागत किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया उन्होंने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल का शुभारंभ हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेबस मध्यम सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने जैसीनगर से तोडा तक 60 करोड़ की लागत से 25 किमी के मार्ग सहित जैसीनगर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की मंत्री राजपूत के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैसीनगर में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, नवीन स्वास्थ्य केंद्र खोलने, महाविद्यालय में साइंस लैब एवं वाणिज्य संकाय शुरू करने के साथ ही जैसीनगर महाविद्यालय, खेल स्टेडियम एवं बस स्टैंड का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की घोषणा की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी ने भारत के भविष्य की कल्पना वेदों में वर्णित चार पुरुषार्थ-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के आधार पर की थी यह चारों पुरुषार्थ मन, बुद्धि, आत्मा और शरीर के संतुलन से संभव है इससे ही एक आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र का निर्माण हो सकता है उन्होंने राजनैतिक चिंतन के लिए एकात्म मानवदर्शन का सूत्र दिया और शासन की नीतियां बनाने का मार्ग प्रशस्त किया डॉ.मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कुछ भी कहे लेकिन इसी दीपावली के बाद भाई दूज से हमारी सरकार लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देगी उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास के लिए एवं किसानों और लाडली बहनों के लिए हमारी सरकार के पास पैसा ही पैसा है कांग्रेस रोती रहे और हम काम करते रहेंगे उन्होंने कहा कि हम हमारे किसान भाइयों का घाटा नहीं होने देंगे जिन किसान भाइयों की पीला मैजिक एवं अतिवृष्टि से फसले खराब हुई है उनका सर्वे कराकर सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा सोयाबीन का भाव 5300 कर दिया गया है साथ ही किसानों के खातों में भावांतर योजनाओं के माध्यम से बोनस भी दिया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार 2004 के बाद मप्र में गोवंश को लेकर कानून लेकर आई जिससे अब गोमांस और गोवध की तो छोड़ो कोई गोमाता परेशान भी नहीं कर सकता है गो हत्या करने वालों को सीधे जेल भेजा जाता है हमने प्रदेश में गोशालाओं की संख्या बढ़ाई साथ ही दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है दूध उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जैसीनगर में अनेकों परियोजनाओं का लोकार्पण किया इस अवसर पर पूर्व विधायक पारुल साहू, पूर्व विधायक नारायण कबीरपंथी, पूर्व विधायक धरमू राय, देवेंद्र ठाकुर पूर्व महापौर अभय दरे,डॉ सुखदेव मिश्र,वीरेंद्र पाठक, हरिराम सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता समस्त मंडल अध्यक्ष पार्षदगण जनपद जिला पंचायत सदस्य,अधिकारी एवं हजारों क्षेत्रवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।