उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बांटे गए प्रशस्ति पत्र
सागर- स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर संदीप जी आर ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन हुआ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रदेश के नाम संदेश में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया के समक्ष भारत के शौर्य को प्रदर्शित किया है हमारी सेना ने जिस तरह पड़ोसी शत्रु को मुँहतोड़ जवाब दिया वह बेमिसाल है भारतीय सेना आधुनिकतम तकनीक का उपयोग भी कर रही है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशक्त मनोबल के साथ संपूर्ण राष्ट्र के नागरिकों के मन में गर्व की भावना का संचार किया है आज भारत के इस साहस की गूंज विश्व के कोने-कोने में है
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में जन-जन को शामिल करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाने का निर्णय लिया अभियान के तीनों चरणों में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक मध्यप्रदेश के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है राष्ट्र प्रेम के भाव को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान को मध्य प्रदेश में सम्मान देते हुए अच्छे परिणाम तक पहुँचाया गया है इसके लिए में प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई देता हूँ इस अवसर पर सासंद श्रीमती लता वानखेडे, विधायक शैलेन्द्र जैन महापौर संगीता सुशील तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,कमिश्नर अनिल सुचारी,उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील पांडे,सीसीएफ रिपुदमन सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनसमुदाय एवं बडी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।