लोहिया नगर वार्ड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्धाटन मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में रिया सिंह प्रथम, सिमरन रेड्डी द्वितीय एवं पूजा मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सभी छात्राओं को अपने जीवन में कुछ व्यवहारिक लक्ष्य निर्धारित आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास एवं शैक्षिक स्वास्थ्य 2024 से असना को स्तर कक्षाओं को आरंभ करवाने कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अमित अग्रहरि, अरुण कुमार मौर्या, नरेंद्र प्रताप गुप्ता, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉक्टर सुनील कुमार, राज यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. ओमप्रकाश ने की व संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया।