गुरुवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शहर मे रहेंगे। वह शहर में ब्राह्मण समाज के लोगों को साधने का काम करेंगे। कुदेशिया फ्लाइओवर के पास स्थित कांति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर में आज प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजित किया गया।
शहर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे वह सुबह करीब सवा ग्यारह बजे पुलिस लाइंस में हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। यहां करीब साढ़े ग्यारह बजे से प्रबुद्ध जनों के साथ विचार विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों को बुलाया गया है। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज के लोगों को साधने का प्रयास करेंगे। उनसे भाजपा को मजबूत करने की अपील भी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक पार्षद विकास शर्मा को बनाया गया है।
पांच साल में भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी करेंगे। इसके बाद करीब पौने एक बजे मिनी बाइपास स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू भी होंगे। और अपने 5 साल की सरकार जो कार्यकाल रहा है उसकी सब उपलब्धियां बताएंगे बरेली से अतुलेश पांडे की रिपोर्ट