सागर - मध्यप्रदेश के सागर में 5 बच्चे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे है। जानकारी के अनुसार सागर जिले के शाहगढ़ ब्लॉक के अदावन गांव के हाई स्कूल में पढ़ने वाले 46 बच्चों ने दोपहर का मध्याह्न भोजन किया था जिसके बाद 9 बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी इलाज के लिए शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। जिसके बाद 5 बच्चों की हालत बिगड़ने पर रात में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया जहां एक बच्चे की गंभीर स्थिति है। वहीं शाहगढ़ ब्लॉक की बीआरसी संगीता गर्ग ने बंडा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र द्वारा गलत तरीके से इलाज करने के आरोप लगाते हुए कहा कि है उनका कहना है कि बच्चों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें बंडा इलाज के लिए एंबुलेंस से उतारा गया लेकिन जिन बच्चों को इंजेक्शन दिया गया उनकी तबियत और भी ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें बीएमसी में भर्ती किया गया।
वहीं पूरे मामले में बीएमसी के सीएमओ डॉक्टर हेमराज सिंह ने बताया कि 5 बच्चों में एक बच्चे की स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल पांचों बच्चों का इलाज जारी है। लेकिन सवाल ये है कि क्या बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन गड़बड़ था या बच्चों की अन्य वजह से तबियत बिगड़ी ये जांच का विषय है।