रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव स्थितियां हैं। क्योंकि विभिन्न यूक्रेनी विश्वविद्यालयों में कई भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। जहां नोएडा के एक युवा व्यक्ति भी शामिल हैं।
परिवार काफी परेशान है। परिवार के सदस्य उन्हें भारत सरकार से उसे सकुशल लाने की गुहार लगाई है।
सड़कों पर रूस सेनानी
रेनू के अनुसार अक्षित ने बताया कि खार्किव की सड़कों पर रूस की सेना का कब्जा हो गया है। उनके लड़ाकू विमान बीच सड़कों पर खड़े हुए हैं। जो उसके फ्लैट से देखे जा सकते है।
पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ लड़ाकू विमान के उतरने और बम फटने की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। फूफा सुंदर ने बताया की अक्षित उनको याद करके रो रहा था।
लेकिन उन्होंने अक्षित को ढांढस बंधाया और फ्लैट के अंदर रहने की सलाह दी है।
वाट्सएप काल के जरिये बुआ को बताए हालात
दनकौर कस्बा रेनू ने बताया कि उनका भतीजा अक्षित नोएडा के सेक्टर-117 निवासी है। जो यूक्रेन के खार्किव शहर में स्थित एक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
इस वर्ष वह सेकंड ईयर में है। रेनू ने बताया कि पिछले वर्ष 22 सितंबर को अक्षित करीब 15 दिन की छुट्टी में आया था। उस समय रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का माहौल नहीं था।
जिसके चलते परिवार के लोगों ने उसको वहां भेज दिया था। अब रूस धीरे-धीरे यूक्रेन पर कब्जा रहा है। जिसके चलते भतीजे को स्देवश आने में परेशानी हो रही है।
रेनू ने बताया कि गुरुवार की दोपहर उनके भतीजे ने व्हाट्सएप काल के जरिए वहां के हालातों के बारे में बताया था।