मध्यप्रदेश के सागर विधायक शैलेंद्र जैन की अर्धांगिनी श्रीमति अनुश्री जैन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर नारी शक्तियों के साथ विशाल तिरंगा वाहन यात्रा ‘‘आध्या’’ का आयोजन किया गया। सागर नगर के प्रमुख मार्ग मोतीनगर से बड़ाबाजार तीनबत्ती कटरा मस्जिद परकोटा तीन मडिया होते हुए यात्रा खेल परिसर में राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुई। सभी मार्ग वंदे मातरम और भारत माता की जय से गुंजायमान हुये, जब सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति वाहन रैली ‘‘आध्या’’ के माध्यम से दो पहिया एवं चार पहियां वाहनों पर निकली और इस ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, अलौकिक तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से नारी शक्ती सम्मिलित हुई। यात्रा का शुभारंभ सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया, जिसमें 500 से अधिक नारी शक्ति उपस्थित रही। यह यात्रा मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार से प्रारंभ होकर चमेली चौक, बड़ा बाजार, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा बाजार, जामा मस्जिद से नमक मंडी, कीर्ति स्तंभ से परकोटा, तीन मढ़िया, प्रायवेट बस स्टेण्ड से गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुये खेल परिसर पहुँची, जहाँ राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।
श्रीमति अनुश्री जैन ने बताया कि, आजादी की 77 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मेरे आव्हान पर विशाल संख्या में मेरी सखियां एवं बहिनें इस रैली में सम्मिलित हुई है। यह बहुत ही गौरव की बात है कि, नारी शक्ति हर कार्य क्षेत्र में पुरूष वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी ताकत से कार्य कर रही है। आज इसी संदेश के साथ हम सभी ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिये सम्मिलित सभी बहनों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर देश का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाने का कार्य करते रहेगे। इस अवसर पर श्रीमति जैन ने नगरवासियों से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक स्थल पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आव्हान किया। सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी ने इस तिरंगा यात्रा की प्रंशसा करते हुये सभी बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया कि, सागर के इतिहास में पहली बार महिला शक्ति के द्वारा भव्य वाहन श्रृखंला रैली का सफल आयोजन किया गया है। इस रैली से हमारे अंदर देश भक्ति का जूनून जाग उठा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इस ‘‘आध्या’’ रैली पर पुष्प बरसाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रैली में मुख्य रूप से श्रीमति अनुश्री शैलेन्द्र जैन के साथ श्रीमति लता वानखेड़े, श्रीमति संध्या भार्गव, दीप्ति जैन, श्रीमति प्रतिभा चौबे, सुश्री मेघा दुबे, रोमा हसानी, श्रीमति रितू सिंह, श्रीमति प्रीति सिंह, श्रीमति कविता लारिया, सुश्री याकृति जड़िया, श्रीमति डॉली सोनी, श्रीमति पूजा सोनी, श्रीमति वैदेही पुरोहित, श्रीमति सविता साहू, श्रीमति रूबी पटैल, श्रीमति दीप्ति चंदेरिया, श्रीमति निकिता पिंपलापुरे, श्रीमति तनुश्री भाटिया, श्रीमति प्रीति शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारीशक्ति सम्मिलित रही।