सीतापुर (विधान केसरी) गुरुवार को, चुनाव आयोग ने 2022 को अधिसूचना जारी की। इस अवधि के दौरान, उम्मीदवारों ने जिले की 9 असेंबली में नामांकन पत्र खरीदे। गुरुवार को कुल 9 0 पर्चे बिके हैं।
इनमें सदर सीट पर गुरुवार को 14 पर्चे बिके। जिसमें सपा के राधेश्याम जासवाल ने एक पर्चा खरीदा व 13 अन्य लोगों ने पर्चे खरीदे। लहरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 पर्चे बिके। इनमें सपा के अनिल वर्मा और अतुल वर्मा ने 11 पर्चे खरीदे, बसपा से जुनैद अंसारी, भाजपा से
सुनील कुमार वर्मा ने एक-एक पर्चे खरीदे । निर्दलीय राकेश कुमार तथा कांग्रेश की अनुपमा द्विवेदी ने एक-एक पर्चे खरीदे। सिधौली में कुल 6 पर्चे बिके। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी हरगोविंद वर्मा और लालजी वर्मा ने चार चार पर्चे खरीदे। महमूदाबाद में कुल 22 पर्चे बिके हैं।
इनमें भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्या ने 3 पर्चे, समाजवादी पार्टी के नरेंद्र सिंह वर्मा ने 4 पर्चे, बसपा के मीसम रितवी ने 3 पर्चे, आम आदमी पार्टी से राजकुमार ने 2 पर्चे, निर्दलीय वीरेंद्र कुमार ने 2 पर्चे, फरहा मीसम ने 2 पर्चे, रमेश कुमार ने 2 पर्चे, सपा से प्रियंका वर्मा ने 4 पर्चे खरीदे हैं।
सेवता विधान सभा क्षेत्र से 7 पर्चे बिके। इनमें महेंद्र सिंह झीन बाबू ने दो पर्चे, भाजपा के ज्ञान तिवारी ने 2 पर्चे, राष्ट्र उदय पार्टी से आशीष मिश्रा ने एक, निर्दलीय प्रत्याशी अंजू तिवारी ने एक, विकासशील पार्टी से लखिया ने एक पर्चा खरीदा। हरगांव में 7 पर्चे बिके।
सपा से अमित भारती ने एक पर्चा, रानू चैधरी ने एक पर्चा, भाजपा के सुरेश राही ने एक पर्चा, सुमन चैधरी ने एक पर्चा, अंबेडकर समाज पार्टी के खुशीराम ने पर्चा, भाकपा से अर्जुन लाल ने एक पर्चा, निर्दलीय रमेश राही ने एक पर्चा खरीदा है। बिसवां से 15 पर्चे बिके हैं।
इनमें बलराम सिंह ने एक पर्चा, अबरार कौशर अंसारी ने एक पर्चा, अनिल कुमार, सरोज कुमार, अनुज कुमार, मुकेश कुमार, मोहम्मद फारूक ने एक-एक पर्चे खरीदे। महोली में 5 पर्चे बिके। इनमें समाजवादी पार्टी से अनूप गुप्ता ने दो पर्चे, आम आदमी पार्टी से दिप्ती वर्मा ने 2 पर्चे, बहुजन मुक्ति पार्टी से तेज नारायण विश्वकर्मा ने एक पर्चा खरीदा। मिश्रिख में कुल आठ पर्चे बिके हैं।