मधुकरशाह वार्ड पार्षद रिचा सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री नियुक्त
सागर - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सागर जिले की मधुकरशाह वार्ड की पार्षद इंजीनियर रिचा अनुज सिंह को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया है रिचा सिंह ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के प्रभारी रणजीत सिंह सुरजेवाला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सह प्रभारी मित्तल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भूपेंद्र सिंह मुहासा का आभार व्यक्त किया है उनकी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी।
बधाई देने वाले में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष महाजबी अली पार्षद नीलोफर चमन अंसारी पार्षद ताहिर खान पार्षद रोशनी वसीम खान महेश अहिरवार अमित दुबे राम सौरव खटीक पुष्पेंद्र सेन प्रदीप राय आदि कांग्रेसी नेताओं ने बधाई दी।