खुरई की 60 हजार लाडली बहनों के खाते में साढ़े सात करोड़ रुपए ट्रांसफर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बहनों की दी बधाई
सागर/खुरई- मध्यप्रदेश की माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत खुरई की लगभग 60 हजार महिलाओं के खातों में साढ़े सात करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। योजना के तहत प्रत्येक लाडली बहना के खाते में 1250 रुपए की राशि 7 नवंबर को ट्रांसफर कर दी गई है। 5 मार्च को शुरू की गई लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त की राशि ट्रांसफर की गई है। योजना की राशि खाते में आते ही माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। योजना की राशि खाते में आने पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों को धनतेरस व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लाडली बहना योजना की राशि खाते में आते ही खुरई विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों ने अपने भूपेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार धनतेरस और दीपावली अच्छे से मनेगी। लाडली बहना योजना की राशि खाते में आने के बाद महिलाएं काफी खुश हो गई हैं। बता दें कि एक हजार रुपए प्रति माह से शुरू की गई लाडली बहना योजना क्रमबद्ध तरीके से तीन हजार रुपये तक की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए आत्मनिर्भर बनाने यह योजना शुरू की है।