सागर - मध्यप्रदेश के सागर में नमो मैराथन का आयोजन किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल रहे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी है और अगर हमें अपनी संस्कृति शरीर स्वास्थ्य तथा सम्मान बचाना है तो नशे से दूर रहना होगा। इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ सिटी स्टेडियम परिसर में मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया, यह दौड़ सिटी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख स्थलों से घूमकर वापिस सिटी स्टेडियम में समाप्त हुई जहां पर प्रतिभागियों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सागर सांसद लता वानखेड़े सागर तथा नरयावली विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि शासकीय अधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न शासकीय अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राएं पीटीएस के प्रशिक्षु युवाओं सहित शहर के युवक युवती उपस्थित थे।
मैराथन के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी है और अगर हमें अपनी संस्कृति शरीर स्वास्थ्य तथा सम्मान बचाना है तो नशे से दूर रहना होगा
वही इस मैराथन में भाग लेने आए स्कूली बच्चों ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेकर अच्छा लगा साथ ही उन्होंने जाना की नशे से दूरी क्यों आवश्यक है और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए व्यायाम तथा दौड़ना क्यों जरूरी है