प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बर्ष भी शीत लहर प्रारम्भ होते ही नर सेवा नारायण सेवा के युक्ति को चरितार्थ करती प्रदेश की अग्रणी संस्था ममता चैरिटेबल ट्रस्ट गरीबों, वंचितों, शोषितों,बुजुर्गों, मजदूरों, लाचार एवं दिव्यांग व्यक्तियों को रात दिन घूम घूम कर कंबल ओढांने,शिविर लगा -लगा कर हजारों हज़ारों को कंबल वितरित करने का कार्य महा अभियान चलाकर कर रहीं है!
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट सघन कम्बल वितरण अभियान चलाकर गरीबो, लाचारों एवं जरूरतमंदो के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। उक्त उद्बोधन उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं आज के चिल्ड्रेन पार्क सिंगार नगर लखनऊ में आयोजित वितरण महाअभियान के मुख्यअतिथि माननीय बृजेश पाठक जी ने कम्बल वितरण के दौरान व्यक्त किए।
इसी क्रम में आज जनपद लखनऊ के सिंगार नगर के चिल्ड्रेन पार्क मे ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कम्बल वितरण महाअभियान के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया कार्यक्रम मे लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी, पूर्व विधायक श्री सुरेश तिवारी जी, व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र श्री जितेन्द्र सिंह जी, कैंट 2 के मंडल अध्यक्ष श्री सचिन वैश्य जी व अन्य कार्यकर्ता व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठण्ड में हमारे कार्यकर्ता का ज़ज्बा,मेहनत,लगन से महा अभियान अपने चरम पर हैI
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का लक्ष्य गरीबो, वंचितों बुजुर्गो महिलाओं सहित समाज के अन्तिम व्यक्ति तक खडे जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा एवं सहायता पहुचाना आज के इस कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में उपस्थित बुजुर्गो एवं महिलाओं पर चीफ ट्रस्टी ने पुष्प वर्षा कर सम्मान भी व्यक्त किया।