लखनऊ: दुनियाभर में नव वर्ष 2023 बड़े धूमधाम से मनाया गया है। कई लोगो ने इस नव वर्ष को जश्न मनाकर मनाया तो कई लोगो ने इस नई घड़ी पर कड़ाके की ठंड में जरूरतमन्दों की मदद कर इस नए साल की शुरुआत की। वहीं इसी भाव से राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम गार्डेन में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार सिंह ने उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ० नीरज बोरा के नेतृत्व से नव वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार 2 जनवरी को कम्बल वितरण कर के इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमन्दों की।
नव वर्ष के उपलक्ष्य पर ऊतर विधानसभा के विधायक डॉ० नीरज बोरा, डिप्टी मेयर प्रदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे सोमवार को जानकीपुरम गार्डेन में पहुंच कर जनता से मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही विधायक नीरज बोरा ने सुशील कुमार सिंह के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया। कम्बल पाकर हर किसी के खिले हुए चेहरे दिखाई पड़े और इस ठंड में राहत देने के लिए विधायक के साथ सुशील सिंह को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर अवधेश विश्वकर्मा, मनोज कुमार सिंह, नंदकिशोर, लाल प्रताप सिंह, बबलू बाजपेई, के.पी.पांडे, आरके चौहान, सुनील सिंह, मनीष थापा, मुन्ना वर्मा ,कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद सिंह ,विजय कुमार गुप्ता, ए.के.माथुर, एडवोकेट दीपक सिंह एडवोकेट सुरेश मिश्रा एडवोकेट संजय सिंह मुनेंद्र सिंह, श्रीनिवास त्रिपाठी पंकज तिवारी, बी.के.मिश्रा, पी.के.दुबे व अन्य जानकीपुरम गार्डन वासी सम्मिलित हुए।