गाजियाबाद जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन के एक सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। असल में, इस क्षेत्र में एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। लड़की भी ठीक हो गई थी।
लेकिन अब सैनिक आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमे के नाम पर पांच लाख रुपये मांग रहा था। इस मामले में, एक और सैनिक की भूमिका पर संदेह किया गया है, जिसका सवाल पूछा जा रहा है। आइए बता दें कि 24 घंटों के भीतर गाजियाबाद पुलिस ने एक और सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के मसूरी थाने के एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इस इलाके में एक लड़की का अपहरण हुआ था। लड़की को बरामद भी कर लिया गया था। लेकिन अब सिपाही आरोपी लड़के से मुकदमा खत्म कराने के नाम पर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा था।
इस मामले में एक और सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 24 घंटे के भीतर गाजियाबाद पुलिस ने दूसरे सिपाही की गिरफ्तारी की है।
सूत्रों ने बताया कि पूरा मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र का है। यहा कुछ दिन पहले एक लड़की लापत हो गई थी। मामले में पता चला था कि उसे मेरठ का एक लड़का अपना साथ बहला-फुसलाकर भाग ले गया है।
लड़की के परिजनों ने लोक-लाज के डर से मुकदमा नहीं दर्ज कराया, लेकिन मौखिक सूचना देते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के से संपर्क किया था, जिसके बाद लड़का खुद लड़की को लेकर लौट आया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि लड़की के घर आने के बाद उसके परिजनों ने आरोपी लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा-366 के तहत मसूरी थाने में एक मुकदमा दर्ज करा दिया। लड़के ने जब लड़की से फोन पर बातचीत की तो पता चला कि परिजन उसपर कोर्ट में उसके खिलाफ बयान देने का दबाव बना रहे हैं।
उधर, पुलिस ने भी आरोपी लड़के पर दबाव डाला तो उसने 27 फरवरी को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल वह मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती है।
मिली जानकारी के अनुसार, मसूरी थाने की एसओजी के सिपाही नाजिम ने आरोपी लड़के से पांच लाख रुपए की मांग करते हुए मुकदमा खत्म कराने की बात कही थी। यह पूरा मामला अफसरों के संज्ञान में आया तो उन्होंने सिपाही नाजिम के खिलाफ जांच कराई,
जिसमें आरोप सही पाए गए। इसकेबाद सिपाही नाजिम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दूसरे सिपाही अरविंद से पूछताछ की जा रही है।