मंत्री भूपेंद्र सिंह के पुत्र अबिराज सिंह ने किया जनसंपर्क
सागर/ खुरई - नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के पुत्र अबिराज सिंह ने बुधवार को खुरई विधानसभा में जनसंपर्क किया। उन्होंने बांदरी के उजनेठ, रजवांस, विसराहा में गली-गली घूमकर जनसंपर्क किया एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह को समर्थन करने की अपील की। अबिराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भूपेंद्र भैया सभी की चिंता करते हैं।
इसी का परिणाम है कि लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त की 1250 की राशि हमारी माताओं-बहनों के खातों में 3 दिन पहले आ गई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 60 हजार माताओं-बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आपको विकास चाहिए तो भाजपा और भूपेंद्र भैया को ही चुनना पड़ेगा, क्योंकि किसी और पार्टी के पास विकास के लिए इतनी इच्छा शक्ति नहीं है।
अबिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विकास का 36 का आंकड़ा है। चुनाव आते ही कांग्रेस नेता वोट मांगने आ जाते हैं और बाकी के पांच साल जनता को भूल जाते हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दिन रात एक कर दिया। खुशी होती है जब खुरई के विकास की बात दूसरे शहरों में होती है। 2013 के पहले खुरई के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करते थे, लेकिन आज खुरई विधानसभा में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। अबिराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में लेकर आए।
जनसंपर्क के दौरान वीरसिंह प्रजापति, अमोल सिंह, रामअवतार यादव, उदयराज सिंह, राजकुमार साहू, छोटू सिंह जाट, वकील सिंह, रामरतन यादव, अखिलेश सैनी, प्रकाश सिंह, गंभीर सिंह, रघुराज सिंह, विक्रम सिंह, मनोहर सिंह, रमाधर सिंह, मनीराम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।