सागर - सागर के मोतीनगर थाना अंतर्गत बाघराज वार्ड के बीडी़ कॉलोनी में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार के लोगों के भ्रय आंतक से परेशान दर्जनों मुस्लिम समाज के लोग महिलाओं के साथ एसपी कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने पुलिस के आला अधिकारी को एक शिकायती आवेदन सौंप कॉलोनी में रहने वाले रियाज उर्फ पप्पू कबाड़ी शहजाद अमीर शीबी सहित कुछ अन्य पर गंभीर आरोप लगा उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग उठाते हुए उन लोगों से सभी को जान का खतरा बता सुरक्षा की मांग उठाई एसपी कार्यालय में पहुँचे सिद्दीक शकील बादशाह निवासी बीडी़ कॉलोनी की माने तो कबाड़ी का काम करने वाला रियाज शहजाद अमीर अपराधी प्रवृति के लोग है जिनके खिलाफ मोतीनगर ओर गोपालगंज में मामले मे दर्ज है शराब के नशे मे आए दिन यह लोग यहाँ के लोगो को परेशान कर दहशतगर्दी का खेल खेलते है जिसमे इनके परिवार की महिलाएं भी उनका साथ देती है बादशाह पर इन लोगो ने प्राणधातक हमला भी किया जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई साथ ही शकील ओर सिद्दीक के साथ भी मारपीट की जहाँ हम सभी ने जब न्याय के लिए पुलिस प्रशासन की शरण ले इसकी शिकायत दर्ज कराई तो इन लोगो के द्वारा अपने बचाव में लगातार खुद पर झूठे हमले की कहानी गढ़ दबाब बनाने के उदेश्य से मामला दर्ज करा दिया गया लगातार यह लोग जो अपराधी प्रवृति के है मामले में राजीनामा नही करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे पुलिस में शिकायत पर शिकायत हम लोग कर रहे पर इनके आंतक से मुक्ति नहीं मिल रही उनके द्वारा हम सभी को गाली गलौच कर अपने रसूक के बल पर देख लेने की धमकी दे डरायाधमकाया जा रहा कॉलोनी में रहना दूभर हो रहा सभी इनके आंतक से बहुत परेशान है जहाँ आए दिन के विवाद से अब पानी सर के ऊपर जा रहा यह लोग सांप्रदायिक तनाव फैलाने की धमकी दे रहे ऎसे मे सभी को जान का खतरा महसूस हो रहा जहाँ ऎसे अपराधी प्रवृति के परिवार पर पुलिस अगर कोई करवाई समय रहते नही करती तो कोई बड़ी अनहोनी वाली धटना धटित होना तय है इसलिए सभी पूरे मामले मे इनके द्वारा जो झूठी शिकायत कर एफ आई आर दर्ज कराई जा रही उसकी निष्पक्ष जांच के साथ अपराधी प्रवृति के रियाज शहजाद अमीर पर जिला बदर की करवाई हो इनकी जमानत रद्द हो इसकी मांग उठा पुलिस के आला अधिकारी से गुहार लगा न्याय मांगा जा रहा ।