सागर - सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जननी सुरक्षा की राशि माता को प्रसव के दिन ही प्रदान की जाए जिससे कि उनको उचित पोषण आहार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा की राशि प्रसव के दिन ही प्रदान करने के लिए गर्भवती माता के प्रथम माह में ही सभी आवश्यकताएं कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाए जिसमें सर्वप्रथम उनकी ईकेवाईसी, बैंक की डीबीटी, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जाए जिससे कि गर्भवती माता को प्रसव के दिन ही जननी सुरक्षा की राशि प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गर्भवती माता की सभी आवश्यक जांच प्रथम माह से ही की जाए यह भी सुनिश्चित किया जाए एवं सभी प्रकार के टीकाकरण एवं पंजीयन की कार्रवाई भी आशा कार्यकर्ता, एएनएम कार्यकर्ता के माध्यम से सुनिश्चित की जावे जिससे की मातृ, शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके । उन्होंने निर्देश दिए की संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किया जावे एवं आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए जिससे कि 100% संस्थागत प्रसव ही हो।
सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार उन महिलाओं की भी सभी केवाईसी, आधार अपडेट, बैंक डीबीटी को भी करें जिनका विवाह सागर जिले में हुआ है शादी के बाद यह सभी आवश्यकताएं पूरी की जावे।