लखनऊ: राजधानी लखनऊ के लाटूश रोड पर शनिवार को युवा इकाई ने लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। इसके साथ ही लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री पवन मनोचा ने मिठाई खिला कर बधाई दी।
वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता, महामंत्री प्रियंक गुप्ता ने नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता को फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पदाधिकारी विक्की सिंह, अलोक अग्रवाल, मनोज सिंह पुजारी, सोनू जयसवाल, नितिन गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, विनोद शर्मा, शिशिर अग्रवाल, ऋशु श्रीवास्तव सहित नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदीप मिश्रा, रवीस गुप्ता, सरदार हरप्रित सिंह, राकेस वर्मा, हितेश गुप्ता, राम सिंह लोधी, सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने श्रृंखाला बद्ध होकर वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा को फूलो की माला पहना कर मिठाई खिला कर बधाईयां दी एवं राज श्रीवास्तव को लखनऊ युवा व्यापार मंडल में युवा नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इस शुभअवसर पर राज श्रीवास्तव नें लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा व लखनऊ व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता का मालार्पण कर स्वागत किया एवं सभी व्यापारी भाईयों का ह्र्दय से आभार व्यक्त किया और युवा नगर उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव ने कहा कि वह निष्ठा के साथ उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेसित की।