साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा भाजपा ने दिया समाज को सम्मान
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ने सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत और देवरी से भाजपा प्रत्याशी बृज बिहारी पटेरिया और सागर से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के पक्ष में समाज की बैठक लेकर नुक्कड़ सभाएं की
सागर - सुरखी देवरी एवं सागर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष केन्द्र सरकार की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज सागर व देवरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। उस दिन वोट देने से पहले आप 2003 की तस्वीर जरूर याद रखना जब कांग्रेस ने पूरे प्रदेश का हाल बेहाल कर रखा था। सड़क, बिजली पानी की समस्याओं से प्रदेश के लोगों को जूझना पड़ता था। आज डबल इंजन की सरकार में विकास ही विकास हो रहा है। 2003 के बाद प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास ही विकास आपको नजर आ रहा होगा। यह क्रम नहीं रुकना चाहिए। भाजपा के पास डबल इंजन की सरकार है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गरीबों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने पिछले 18 सालों में दलितों, युवा और पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए काम किया। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो प्रदेश का क्या हाल था और आज कितना अंतर आया है।
साध्वी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। हमने महू से लेकर दिल्ली और लंदन तक बाबा साहेब के नाम पर काम किए। भाजपा ने हमेशा पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी वर्ग को बढ़ाने का का काम किया, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इन वर्गों का राजनीतिक उपयोग करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कुछ दिन पहले तक राम मंदिर की तारीख पूछते थे। मैं बताना चाहती हूं कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। उज्जैन में महाकाल लोक बनाया गया। केदारनाथ और बद्रीनाथ का जीर्णोद्धा किया जा रहा।
कमलनाथ की सरकार बनी तो योजनाएं बंद हो जाएंगी
साध्वी ने कहा कि अगर वापस कमलनाथ की सरकार आई तो योजनाओं पर ताला लग जाएगा, जैसा 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने किया था। किसानों को परेशान होना पडेगा, लाडली बहनों को दी जाने वाली राशि बंद हो जाएगी।