सागर - सागर शहर की बीजेपी वार्ड पार्षद रूबी पटेल ने वार्डवासियों के साथ गोलाकुआं पर चक्काजाम किया है, पार्षद रूबी पटेल ने नगर निगम आयुक्त के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं पार्षद का कहना है कि जनता ने मुझे जिता कर पार्षद बनवाया लेकिन में वार्डवासियों के काम नहीं करवा पा रही हूं क्योंकि जब भी जनता की समस्या लेकर नगर निगम आयुक्त के पास जाति हूं तो बजट का तो कभी किसी और बात का बहाना बना कर कोई भी काम की स्वीकृति नहीं देते हैं जिस कारण वार्डवासी मेरे पास आकर मुझसे सवाल करते हैं पार्षद रूबी पटेल ने कहा कि नगर निगम आयुक्त की तानाशाही के चलते मेरे सूबेदार वार्ड में कोई कम नहीं हो रहा उल्टा बजट का रोना बता कर साफ साफ मना कर देते हैं जबकि सागर शहर के अन्य वार्डो में जनहित के कम सागर नगर निगम करवा रही तो मेरे वार्ड में क्यों नहीं हो रहे कोई भी काम बता दे कि सागर शहर में नगर निगम में बीजेपी की ही सत्ता होने के बावजूद बीजेपी की वार्ड पार्षद को अपनी ही सरकार के खिलाफ चक्काजाम करने को विवश होना पड़ रहा चक्काजाम स्थल से चंद दूरी पर बीजेपी विधायक शैलेन्द्र जैन का निवास है पर वो भी या उनका कोई प्रतिनिधि चक्काजाम पर नहीं पहुंचा।