सागर - आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने रविवार को नगर स्थित कटरा बाजार में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद करते हुए स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को अपनाने का आह्वान किया।
रिशांक तिवारी ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि अपने देश की मिट्टी, मेहनत और उत्पादों पर गर्व करना भी है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों और दैनिक जीवन में विदेशी वस्तुओं के स्थान पर देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी स्वदेशी उत्पादों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का समर्थन किया।
संकल्प फाउंडेशन द्वारा यह पहल स्वदेशी भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरक कदम मानी जा रही है। इस मौके पर शुभम नामदेव, नमन चौबे, सुजीत ठाकुर , कमलेंद्र जाटव , सुनील , स्वराज ,अजय, रत्नेश, अभिषेक आदि उपस्थित रहे ।