सागर/गढ़ाकोटा - सागर के चनाटोरिया टोल टैक्स के पास फोर व्हीलर में महिला के जिंदा जलने के मामले में उसके डॉक्टर पति से पुलिस की पूछताछ जारी है पिछले 36 घंटे से वह सानौधा पुलिस की हिरासत में है डॉ नीलेश पटेल के साथ राम कृष्ण और शुभम से भी पूछताछ हा चल रही है, इसके साथ ही एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गढ़ाकोटा में स्थित नीलेश पटेल के निवास पर रविवार की दोपहर 3:30 बजे सर्चिंग करने के लिए पहुंची है इस दौरान नीलेश पटेल के घर के बाहर लोगों की भी भीड़ जमा हो गई नीलेश पटेल के घर में पुलिस अहम सुराग तलाश रही है मिली जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा में रहने वाला नीलेश पटेल अपने घर में पत्नी सीमा कुर्मी और एक बेटा और एक बिटिया के साथ रह रहा था जबकि एक बच्चा खुरई के नवोदय स्कूल में पढ़ाई कर रहा है नीलेश के साथ फोर व्हीलर में जो उसके साथ रामकृष्ण और शुभम थे वह भी नीलेश के किरायेदार है यानी ये दोनों अस्पताल में एक साथ काम करते ही थे बल्कि मकान में भी एक साथ ही रहते थे और जब डॉक्टर के अनुसार सीमा को सीने में दर्द उठा और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हादसा हुआ तो उनकी गाड़ी में आग लग गई थी जिसमें सीमा की दर्दनाक मौत हो गई
बताया जा रहा है कि आग कार के अगले हिस्से से लगनी शुरू हुई थी। सीमा कार की पीछे वाली सीट पर बैठी थी। आग में उसका शरीर काफी हद तक जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार में सीएनजी किट थी। ड्राइवर साइड का दरवाजा और उसके ठीक पीछे वाली सीट का दरवाजा अंदर से लॉक था,जबकि दूसरी ओर के दोनों दरवाजे खुले हुए थे,जिनसे पति नीलेश बाहर निकल पाए इसके साथ रामकृष्ण और शुभम भी बाहर आ गए लेकिन इन्होंने महिला सीमा को बचाने का प्रयास नहीं किया क्योंकि मौके पर इस तरह की कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं.