बहनों की दीपावली मनेगी खुशियों वाली, जब तक बीजेपी सरकार कोई भी त्योहार तंगी में नहीं मनेगा, धोखे से भी कांग्रेस सत्ता में आई तो लाड़ली बहनों की राशि बंद कर देगी : शैलेंद्र जैन
नगर की 37 हजार लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विधायक को दिया आशीर्वाद
सागर- भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन को मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान लाड़ली बहनों का जमकर आशीर्वाद मिला। उन्होंने जैसे ही शहर की लाड़ली बहनों से छठवीं किस्त के रूप में राशि खाते में आने की बात पूछी तो बहनों ने राशि आने की स्वीकृति देते हुए उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया। विधायक जैन ने कहा सागर सहित समूचे मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनाें की यह दीपावली खुशियाें वाली हाेने जा रही है। अपनी लाड़ली बहनाें की फिक्र करने वाले भाई और प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की छठवीं किश्त की राशि दीपावली से 5 दिन और धनतेरस से तीन दिन पहले ही बहनों के खातों में पहुंच गई। ऐसे में उनकी यह दीपावली खुशियों वाली बनेगी। उन्होंने जब महिलाओं से कहा बहन बैंक खाता चैक किया या नहीं आपके भाई मुख्यमंत्री ने छठवीं किश्त के 1250 रुपए खाताें में पहुंचा दिए हैं। जवाब में महिलाओं ने प्रसन्न हाेकर आशीर्वाद देते हुए कहां, इसका मैसेज भी माेबाइल में आ गया है। विधायक काे महिलाओं ने कहा कि अब वे धनतेरस और दीपावली दाेनाें की ही खरीदारी अच्छे से कर सकेंगी। खूब खरीदारी करेंगी। विधायक जैन ने कहा जब तक इस प्रदेश में भाजपा की सरकार है, महिलाओं काे, लाड़ली बहनाें काे और किसी भी वर्ग काे चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब से काेई भी त्योहार तंगी में नहीं मनेगा। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री इतने संवेदनशील हैं कि 10 तारीख का भी इंतजार नहीं करते। त्याेहार के हिसाब से राशि पहले भी पहुंच जाती है। ताकि उनकी बहनाें के चेहराें पर मुस्कान रहे। विधायक जैन ने बताया कि सागर नगर की 37 हजार लाड़ली बहनाें के खाताें में 1250-1250 रुपए के मान के हिसाब से कुल 4.62 कराेड़ रुपए की राशि पहुंची है। यह राशि सागर के ही व्यापार में जाएगी। इससे शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। वैसे अब तक देखा जाए ताे 13 से 14 कराेड़ रुपए की राशि अकेले लाड़ली बहनाें के खाताें में बीते छह किस्ताें में आ चुकी है। इससे शहर की अर्थव्यवस्था ही मजबूत हुई है। उन्होंने कहा अभी तो यह छठवीं किस्त है। 1000 रुपए से शुरू हुई योजना में अब बहनों को 1250 रुपए मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री इसे 3000 रुपए तक ले जाने की बात कह चुके हैं। वे इसे पूरा भी करेंगे। लाड़ली बहनों को यह ध्यान रखना है कि ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करना है जो ऐसी जनहितैषी योजनाओं को बंद करने का काम करते हैं। कांग्रेस यदि धोखे से भी सत्ता में आ गई तो लाड़ली बहना की राशि देना बंद कर देती है। क्योंकि कांग्रेस की रीति-नीति ही जनकल्याण की याेजनाओं काे बंद करने की है। एक दिन पहले ही सागर आये मुख्यमंत्री भाई के रोड-शाे में सागर की बहनाें ने जिस तरह से अपना प्यार लुटाया। वे आरती, कलश लिए खड़ी रहीं। पुष्पवर्षा की। उससे साफ हो गया कि सागर की लाड़ली बहनें अपने भाई के साथ हैं।