सागर/मालथौन/बरोदियाकलां - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधायक कार्यालय मालथौन और बरोदियाकलां कार्यशाला में भाजपा युवा नेता अविराज सिंह शामिल हुये।
युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला अभियान, विकास मैराथन, प्रधानमंत्री मोदी जी पर आधारित प्रदर्शनी, और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर आधारित यह आयोजन होने है। सेवा पखवाड़ा के दौरान हम सभी मिलकर एक जनजागरण अभियान आयोजित करें। जिसमें हम सभी घर घर जाकर नशे के विरूद्ध जन आंदोलन चलायें। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करें। उन्होंने कहा कि नमो एप और संगठन एप में हम फीडिंग करते है जिसमें अपनी खुरई विधानसभा क्षेत्र सागर जिले में नंबर वन है।
युवा नेता अविराज सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एक नरेन्द्र थे जिन्होंने विश्व में संदेश दिया था हिंदुत्व का और जिन्होंने विश्व के सामने भारत और भारतीय संस्कृति पर व्याख्यान दिया था। जिनके मन में आधुनिक भारत का सपना था। एक नरेंद्र तब थे और एक नरेंद्र आज हैं, जो आधुनिक भारत के सपने को साकार कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से भारत आगे बढ़ रहा है। भारत के करोड़ो ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं है उन्हें आवास मिला है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का परिणाम यह है कि आज भारत को न केवल दुनिया में सम्मान मिल रहा है। पिछले 11 वर्षों में 20 से अधिक देशों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री मोदी जी को दिया है। हमें इसे समझने की जरूरत है। उनका संकल्प है कि वे सिर्फ़ आधुनिक भारत का निर्माण नहीं करेंगे, बल्कि 2047 तक विकसित राष्ट्र का निर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बचपन से साधु संत से प्रेरित थे। उनके प्रयासों से आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज हमारा देश 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित यूपीआई आई डी का उपयोग फ्रांस जैसे देशों में होने लगा है। स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी कई योजनाओं से गरीब, मध्यम वर्ग को लाभ मिला है। हम सभी जानते हैं कि भगवान राम, भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। और भारतीय जनता पार्टी ने राम के मंदिर के निर्माण का संकल्प पूर्ण कर लिया है। जिसका इंतजार हमें सैकड़ो वर्षो से था। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है और भारत में रामराज्य की स्थापना हुई हैं।
मालथौन कार्यशाला में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, दुरग सिंह परिहार, धर्मेंद्र कुमार अहिरवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता रावराजा राजपूत, देवेंद्र सिंह बुंदेला, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा देवेन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र परिहार, भीकम अहिरवार, मनोहर लाल सोनी, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, बाबू सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत नेगुवां, शंभू दयाल मिश्रा, राजकुमार सरपंच, राजेंद्र सिंह लोधी रामछायरी, गनेश आदिवासी पार्षद, मन्नू लाल जैन एल्डरमेन। बरोदिया कलां कार्यशाला में नगर परिषद प्रतिनिधि चुन्नीलाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता आर.सी. दुबे, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र सिह बुंदेला, संदीप वैद्य, बलराम सिंह, हफीज भाईजान, कोमल यादव, लाखन सिंह लोधी, दयाराम चौरसिया, बालकदास जी, खुशाल चंद्र जैन, वीरेन्द्र राजा पलेथनी, उदय भान सिंह, तिलक सिंह, निरंजन सिंह ठाकुर, राजकुमार गढ़ोली, रामपाल जी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।