सागर - शहर में सूदखोरी से परेशान लोग पुलिस के चक्कर काटने के बाद अब पिटने भी लगे है ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया है जहां पीड़ित आशीष रजक ने बताया कि जिनेंद्र जैन उर्फ नीटू जैन से कुछ समय पहले 5 लाख रूपये काम के लिए उधार लिए थे लेकिन ब्याज के साथ 50 लाख रूपये से अधिक वापस कर दिए जिसमें 15 लाख रुपए का मोबाइल ट्रांजेक्शन और सोने चांदी के जेवर और कुछ नगद भी दे चुका इस मामले में पीड़ित आशीष ने 8 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई वहीं नीटू जैन द्वारा और पैसों की मांग के चलते डरा धमका के आशीष के मकान की रजिस्ट्री भी करा ली जिसका कब्जा छुड़ाने 14 अक्टूबर की रात अपनी पत्नी और साथियों के साथ पहुंच पीड़ितों को घर से निकालने का प्रयास करने लगा और विवाद इतना बढ़ा कि नीटू जैन ने आशीष को मारने का प्रयास किया जिससे आशीष के हाथ में फ्रैक्चर आ गया उसके बाद पीड़ित मकरोनिया थाने पहुंचे जहां नीतू जैन और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया उसके बाद पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है इन जैसे सूदखोरों पर पुलिस की कृपा साफ समझ में आ रही है।