महिला शसक्तीकरण अभियान - महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता - थानगॉव पुलिस
पुलिस ने महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर व योजनाओं के विषय मे जानकारी दी।
Reusa/sitapur थाना थानगॉव में महिला सशक्तिकरण टीम ने महिलाओं को एकत्रित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के विषय मे बताया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व सशक्त बनाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध 1930, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस सहायता के लिए 112 तथा साइबर अपराध के लिए जारी हेल्पलाइन नम्बर 1930 के विषय मे विस्तार से बताया। इस दौरान आरक्षी नरेन्द्र विश्वकर्मा महिला आरक्षी रजनी शर्मा नेहा सिंह एवं रुबी ने महिलाओं को सरकार की मंशानुसार सुरक्षा दिए जाने का पूर्ण आश्वासन दिया।